What Is Man Network {मैन नेटवर्क क्या है}

What Is Man Network {मैन नेटवर्क क्या है}

MAN (Metropolitan Area Network)

MAN का पूर्ण रूप “Metropolitan Area Network” (मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क)/महानगरीय क्षेत्र नेटवर्क है। MAN एक ऐसा नेटवर्क एरिया है जिसका नेटवर्क एरिया (Network Area) LAN से अधिक एवं WAN से कम होता है अर्थात MAN,

Join whatsApp Groups 

LAN से ज्यादा एवं WAN से कम Area (क्षेत्र) कवर करता है। MAN का प्रयोग एक महानगर, शहर आदि को जोड़ने के लिए किया जाता है। MAN का निर्माण एक शहर की सीमाओं के भीतर कई LANs को आपस में जोड़कर किया जाता है।

LANs को आपस में connect करने हेतु राउटर, गेटवे, हब, स्विच आदि का प्रयोग किया जाता है। एक MAN बहुत सारे LAN से मिलकर बनाया जाता है।

Join whatsApp Groups 

MAN में कम्प्यूनिकेशन मीडियम (Communication Medium) के रूप में Fiber optic cable का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग Cable, T.V., टेलीविजन नेटवर्क, Dish TV आदि के नेटवर्क में किया जाता है।

MAN के प्रयोग से किसी सरकारी या प्राइवेट संस्था के ब्रांच या भवनों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। MAN पब्लिक या प्राइवेट दोनों प्रकार का हो सकता है।

MAN के अलग-अलग प्रकार निम्नलिखित है– 

1. FDDI (Fiber Distribution Data Interface): इस प्रकार का MAN बनाने हेतु ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए ही इसे Fiber Distribution Data Interface कहा जाता है।FDDI का उपयोग डेटा ट्रांसफर मानक के रूप में किया जाता है।

2. ATM (Asynchronous Transfer Mode) : यह Real-time Data Transmission की सुविधा के लिए डिजिटल डेटा ट्रांसफर तकनीक है अर्थात् ये रियल टाइम डेटा ट्रांसफर की अनुमति देती है। इसका मुख्य उद्देश्य वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान ऑडियो- विडियो की गुणवत्ता को बढ़ाना है।असिंक्रोनस ट्रांसफर मोड (ATM) सर्किट स्विचिंग एवं पैकेट स्विचिंग की विशेषताओं को Support करती है। Asynchronous Transfer Mode का सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है।

3. SMDS (Switch Multi-Megabit Data Service): SDMS डेटा ट्रांसफर की तकनीक को Refer करता है। इस तकनीक में डेटा कनेक्शन रहित सेवा (Data Connection- less Service) के माध्यम से डाटा ट्रांसफर होता है। कनेक्शन रहित सेवा का तात्पर्य यह है कि डेटा को हेडर में इन्फॉर्मेशन स्टोर करके ट्रांसफार्मर किया जाता है और यह किसी भी नेटवर्क के माध्यम से स्वतंत्र रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच सकता है।

इस तकनीक का उपयोग विभिन्न प्रकार के LAN का आपस में कनेक्ट करने हेतु किया जाता है। जब SMDS तकनीक का use करके डेटा ट्रांसफर किया जाता है तो यह ATM की तरह छोटे डेटा पैकेट भी बनाता है।  SMDS Datagraph (डेटग्राफ) के रूप में बड़े भौगोलिक क्षेत्र में डेटा ट्रांसमिशन की अनुमति देता है।

MAN नेटवर्क की कार्यप्रणाली MAN एक ऐसा नेटवर्क है जो एक शहर में फैला रहता है अर्थात् जैसे Local Area Network एक बिल्डिंग तक सीमित रहता है जबकि MAN पूर शहर को कवर करता है। एक शहर में स्थित स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल आदि MAN के द्वारा ही एक दूसरे से connect रहते हैं। MAN को मीडियम नेटवर्क भी कहा जाता है।

MAN का इस्तेमाल करके दो LAN को भी आपस में जोड़ा जा सकता है। मैन को समझने हेतु जैसे अलग-अलग LAN गुप्त है जो अपने भौगोलिक क्षेत्र से दूर-दूर है वो MAN नेटवर्क के माध्यम से जुड़े हुए हैं। एक मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क किसी हाई-स्पीड लिंक के माध्यम से दो या दो से अधिक Local Area Network को आपस में जोड़ताहै, जिससे दोनों LAN आपस में इन्फॉर्मेशन शेयर कर सके। यह ऑप्टिकल केबल का इस्तेमाल कर एक संचार लिंक बनाता है।

Advantage of MAN;- MAN नेटवर्क फाइबर ऑप्टिकल केबल का प्रयोग करता है, इससे इस नेटवर्क की डेटा ट्रांसफर गति तेज होती है। MAN नेटवर्क में डेटा को केन्द्रीकृत (Contralized) अर्थात एक पाइन्ट से मैनेज किया जाता है, इससे MAN नेटवर्क की लागत कम होती है।

MAN नेटवर्क यूजर को इंटरनेट को साझा करने की अनुमति देता है, इससे यूजर हाई-स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। MAN नेटवर्क में डाटा की सिक्योरिटी WAN से उच्च होती है। MAN नेटवर्क की Range LAN नेटवर्क से अधिक होती है, इस नेटवर्क द्वारा Data एवं Sound दोनों का संचरण हो सकता है।

Join whatsApp Groups  

MAN में स्विच, राउटर और मॉडेम द्वारा Multiple LAN Connection बनाये जा सकते हैं।Metropolitan Area Network में उपयोग की जाने वाली Duel Bus (ड्यूल बस) एक साथ दोनों दिशाओं में डेटा के प्रसारण में मदद करती है।

Disadvantage of MAN;- MAN नेटवर्क की Security LAN नेटवर्क की अपेक्षा कम होती है। इससे डेटा लीक होने का खतरा रहता है। MAN नेटवर्क में नेटवर्क डिवाइस का कान्फिगरेशन एवं सेटअप करने हेतु अत्यधिक टेक्निकल स्टॉफ की आवश्यकता होती है। 

MAN में उपयोग किए जाने वाली फाइबर ऑप्टिकल केबल महँगी | होती है। इससे MAN को डवलेप करने में अधिक खर्चा आता है।

Related Posts

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग Introduction डेस्कटॉप कंप्यूटर के मूल भाग हैं कंप्यूटर केस, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और पावर कॉर्ड। जब भी आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, तो प्रत्येक भाग…

What Is Computer? कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो सूचना या डेटा का प्रबंधन (manipulate) करता है। इसमें डेटा को संग्रहीत(store), पुनर्प्राप्त(retrieve) और संसाधित(process) करने की क्षमता होती है। आप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी
9 Hollywood films banned in India but available on OTT 14 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 14 June 2024 In Hindi 12 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 12 June 2024 In Hindi What are the eight habits of highly effective people? Between Ages Of 20 And 34 These 8 Habits Will Solve 99% Of Your Problems.