Computer Motherboard, Connector Bus & Ports [कम्प्यूटर मदरबोर्ड, कनेक्टर बस एवं पोर्ट]

Computer Motherboard, Connector Bus & Ports [कम्प्यूटर मदरबोर्ड, कनेक्टर बस एवं पोर्ट]

मदरबोर्ड (Motherboard)

कम्प्यूटर के सिस्टम यूनिट में सी.पी.यू. (CPU) मदरबोर्ड पर लगा होता है। यह कम्प्यूटर का आवश्यक भाग है।

मदरबोर्ड फाइबर ग्लास का बना होता है जिस पर अनेक सर्किट होते हैं जो प्रिंटेड रूप में होते हैं, इसलिए मदरबोर्ड को प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) या सिस्टम बोर्ड, या लॉजिक बोर्ड या मैन बोर्ड भी कहा जाता है। कम्प्यूटर के सभी कंपोनेंट्स मदरबोर्ड से जुड़े होते हैं। मदरबोर्ड को कम्प्यूटर का Backbone (रीढ़ की हड्डी) भी कहा जाता है।

सी.पी.यू., डिवाइस ड्राइव, एक्सपेंशन स्लॉट, रैम, रोम आदि को मदरबोर्ड पर ही स्थापित किया जाता है। सभी पेरिफेरल डिवाइस के मध्य कम्यूनिकेशन का कार्य भी मदरबोर्ड के द्वारा किया जाता है।

नोटः- भविष्य में हार्डवेयर उपकरणों को जोड़ने/इंटरनल कार्ड ऐड करने हेतु मदरबोर्ड पर एक्सपेंशन स्लॉट (Expansion Slot) बने होते हैं।

कम्प्यूटर बस (Computer Bus )

कम्प्यूटर बस मदरबोर्ड पर बने सुचालक तारों का समूह होता है जो कम्प्यूटर डाटा एवं संकेतों को कम्प्यूटर सिस्टम के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाता है। कम्प्यूटर बस द्वारा सीपीयू, पेरीफेरल डिवाइस एवं कम्प्यूटर सिस्टम के अन्य हार्डवेयर के मध्य निर्देशों एवं सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है। कम्प्यूटर बस के प्रकार निम्नानुसार हैं—

इन्टरनल / सिस्टम बस ( Internal / System Bus) : इन्टरनल या सिस्टम बस द्वारा मदरबोर्ड पर लगे उपकरणों के बीच डाटा एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। डाटा बस, ऐड्रेस बस एवं कन्ट्रोल बस सिस्टम बस के ही भाग हैं। एक्सटरनल / एक्सपेन्शन बस (External / Expansion Bus) : कम्प्यूटर के विभिन्न पेरीफेरल डिवाइस जैसे – की-बोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रिन्टर आदि को मदरबोर्ड के साथ जोड़ने हेतु एक्सटरनल/एक्सपेन्शन बस का प्रयोग होता है। नोट – इन्टरनल / सिस्टम बस की डाटा स्थानान्तरण दर तीव्र होती है

पेरीफेरल डिवाइसेज (Peripheral Devices)

पेरीफेरल डिवाइस ऐसे डिवाइस होते हैं, जो कम्प्यूटर के लिए इनपुट / आउटपुट (I/O) कार्य प्रदान करते हैं।कम्प्यूटिंग में प्रयुक्त पेरिफेरल डिवाइस (Peripheral device) ऐसी डिवाइस है जो इनपुट, आउटपुट एवं स्टोरेज प्रकार की होती है। इसकी अभिलाक्षणिकता (characteristic) में वृद्धि करने के लिए इन्हें कम्प्यूटर से Connect किया जाता है। पेरिफेरल डिवाइस में पेनड्राइव, स्कैनर, प्रिन्टर, माउस, स्पीकर, गेम कन्ट्रोलिंग डिवाइस शामिल है। पेरीफेरल उपकरणों को “I/O” डिवाइस भी कहा जाता है क्योंकि ये

कम्प्यूटर के लिए इनपुट और आउटपुट प्रदान करते है। पेरीफेरल डिवाइसेज में computing करने की क्षमता नहीं होती है। लेकिन ये कम्प्यूटर के सहायक उपकरण के रूप में कार्य करते है। पेरीफेरल डिवाइस I/O इंटरफेस के माध्यम से कम्प्यूटर से जुड़ते हैं। जैसे— यूनिवर्ससल सीरियल बस (USB), सीरियल पोर्ट पेरीफेरल डिवाइस को कम्प्यूटर की फंक्शनलिटी बढ़ाने हेतु कम्प्यूटर से जोड़ा जाता है। 

Based on Installation (इंस्टॉलेशन के आधार पर)

(1) Internal Peripheral Device (इन्टर्नल पेरिफेरल डिवाइस) — इस प्रकार के पेरिफेरल डिवाइस कम्प्यूटर सिस्टम में इंस्टॉल्ड रहते है या आंतरिक रूप से कम्प्यूटर सिस्टम से जुड़े रहते हैं। उदाहरण – विडियो कार्ड, आप्टिकल डिस्क ड्राइव / सीडी/डीवीडी रोम,Internal Modem आदि।

(2) External Peripheral Device (एक्स्टर्नल पेरिफेरल डिवाइस) -ऐसे पेरीफेरल डिवाइस कम्प्यूटर सिस्टम से बाहरी रूप से जुड़े होते हैं। जैसे Mouse, Keyboard, Hard Disc, Printer, Projector etc.Based on Function ( फंक्शन के आधार पर)फंक्शन के आधार पर पेरीफेरल डिवाइस निम्नलिखित है- 1. Input Peripheral Device (इनपुट पेरिफेरल डिवाइस)

इस प्रकार के पेरीफेरल डिवाइस कम्प्यूटर प्रणाली में डेटा को इनपुट या Send करने हेतु प्रयुक्त होते है। जैसे— Mouse, Keyboard, Digital Camera, Microphone etc.

2. Output Peripheral Device ( आउटपुट पेरिफेरल डिवाइस)

इस प्रकार के Peripheral device का प्रयोग किसी सूचना या परिणाम को यूजर को दिखाने हेतु किया जाता है। इनका प्रयोग करके कम्प्यूटर सिस्टम से डेटा प्राप्त किया जाता है। जैसे— Monitor, Printer, Projector etc

3.Storage Peripheral Device (स्टोरेज पेरिफेरल डिवाइस) 

इस प्रकार के पेरीफेरल डिवाइस का प्रयोग Data को संग्रहित करने हेतु किया जाता है जैसे—Hard Disk, Flash Drive etc.

कनेक्टर पोर्ट (Connector Port) 

कम्प्यूटर सिस्टम से अन्य सभी डिवाइस को जोडने के लिए Motherboard की अनेक पोर्ट का प्रयोग किया जाता है। जैसे— सीरियल पोर्ट, पैरेलल पोर्ट, यू.एस.बी. पोर्ट आदि ।  सिस्टम यूनिट अर्थात् सी. पी. यू. बॉक्स को सी. पी. यू. जाता है। केबिनेट कहा

सभी पोर्ट सी.पी.यू. केबिनेट के पीछे की ओर स्थित होते हैं।

सीरियल पोर्ट (Serial Port)—इस पोर्ट का प्रयोग माउस, मॉडेम व प्रिंटर जोड़ने के लिए किया जाता है। यह पोर्ट एक समय में एक बिट डाटा ट्रांसफर करती है। इस पोर्ट में पाँच छिद्र ऊपर व 4 छिद्र नीचे की ओर होते हैं।

सीरियल पोर्ट को COM पोर्ट भी कहा जाता है। COM1 पहला सीरियल पोर्ट है। पुराने कम्प्यूटर 4 serial पोर्ट (COM1 COM2 COM3 COM4) का प्रयोग करते थे।

पैरेलल पोर्ट (Parallel Port) – इस पोर्ट का प्रयोग प्रिंटर व स्कैनर – को जोडने के लिए किया जाता है। इस पोर्ट में 13 छिद्र ऊपर व 12 छिद्र नीचे की ओर होते हैं।

U.S.B. (Universal Serial Bus) पोर्ट-इस पोर्ट का प्रयोग पेरिफेरल डिवाइस जैसे माउस, की-बोर्ड, स्कैनर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक मशीन, एक्सटर्नल हार्डडिस्क आदि को जोड़ने के लिए किया जाता है।

एक कम्प्यूटर में सामान्य कनेक्टिविटी हेतु USB का प्रयोग किया जाता है।

USB के द्वारा ही समस्त पोर्टेबल डिवाइसों को connect किया जाता है। यह serial port का ही प्रकार होता है।

वर्तमान समय में serial एवं पैरेलल पोर्ट की जगह USB पोर्ट का प्रयोग किया जाता है। USB पोर्ट serial एवं parallel port का Replacement है।

PS2 पोर्ट (Personal System 2 Port) – इस पोर्ट का प्रयोग की-बोर्ड व माउस जोड़ने के लिए किया जाता है।V.G.A. (Video Graphics Array) पोर्ट-इस पोर्ट का प्रयोग मॉनिटर एवं प्रोजेक्टर को कम्प्यूटर सिस्टम से जोड़ने के लिए किया जाता है। V.G.A. में 14 तथा 15 पिन होती है।

पॉवर कनेक्टर पोर्ट—इस पोर्ट का प्रयोग सिस्टम यूनिट एवं मॉनिटर को पॉवर केबल से जोड़ने के लिए किया जाता है। इथरनेट पोर्ट/ RJ-45 Port – इस पोर्ट का प्रयोग LAN (Local Area Network) Cable को जोड़ने में किया जाता है। नोट:- RJ45 UTP केबल में 8 wire होते हैं, जो 4 pair के रूप में use में आते हैं।

गेम पोर्ट—इस पोर्ट में गेमपेड व जॉयस्टिक डिवाइस को जोड़ा जाता है। ऑडियो पोर्ट-इस पोर्ट में माइक्रोफोन व स्पीकर को जोड़ा जाता है। H.D.M.I. (एच.डी.एम.आई.) (High Definition Multimedia Interface) पोर्ट-यह एक डिस्प्ले पोर्ट है, जिसके द्वारा सिस्टम यूनिट के आउटपुट को डिस्प्ले डिवाइस तक भेजा जाता है, अर्थात् यह पोर्ट मॉनिटर, प्रोजेक्टर के लिए प्रयुक्त होती है।

ऑडियो सिग्नल आउटपुट करने के लिए भी HDMI पोर्ट का कम्प्यूटर में प्रविष्ट किए जाने उपयोग किया जाता है।

Related Posts

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग Introduction डेस्कटॉप कंप्यूटर के मूल भाग हैं कंप्यूटर केस, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और पावर कॉर्ड। जब भी आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, तो प्रत्येक भाग…

What Is Computer? कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो सूचना या डेटा का प्रबंधन (manipulate) करता है। इसमें डेटा को संग्रहीत(store), पुनर्प्राप्त(retrieve) और संसाधित(process) करने की क्षमता होती है। आप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी
9 Hollywood films banned in India but available on OTT 14 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 14 June 2024 In Hindi 12 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 12 June 2024 In Hindi What are the eight habits of highly effective people? Between Ages Of 20 And 34 These 8 Habits Will Solve 99% Of Your Problems.