What Is Insert Tab And What Does It Do [इंसर्ट टेब क्या है]

What Is Insert Tab And What Does It Do [इंसर्ट टेब क्या है]

1. Pages/पेजेज – इस ग्रुप के माध्यम से डॉक्यूमेंट में नया पेज व कवर पेज तथा पेज ब्रेक से सम्बन्धित कार्य कर सकते हैं। Cover Page / कवर पेज किसी Notebook / Book में सबसे ऊपर जो कवर होता है उसे डिजाइन करने का कार्य Cover page में किया जाता है। डॉक्यूमेंट में अनेक प्रिडिजाइन्ड (पहले से निर्मित) पेज होते हैं जिन्हे मॉडिफाई करके डॉक्यूमेंट में इंसर्ट कर सकते हैं।.

Blank Page / ब्लैक पेज -नया पेज इन्सर्ट करने के लिए अर्थात् एक खाली पेज जोड़ने के लिए ब्लेंक पेज कमाण्ड का प्रयोग किया जाता है।

JOIN WHATAPP 

Page Break / पेज ब्रेक (Ctrl+Enter ) — इसके प्रयोग से Document में कर्सर अपनी वर्तमान स्थिति (Position) से अगले पेज पर पहुँच जाता है। MS Word में पेज ब्रेक (Page Break) करने के लिए जिस स्थान से पेज को Break करना है वहाँ पर कर्सर रखकर Ctrl + Enter या Insert + Break प्रेस किया जाता है, यह कमाण्ड कर्सर की वर्तमान स्थिति से बाद के Text को Next Page पर भेज देती है।  Insert Tab के page कमाण्ड बॉक्स में मौजूद Page break विकल्प द्वारा भी Page Break किया जाता है।

2. Tables/टेबल्स

Document page में किसी भी प्रकार की टेबल बनाने के लिए टेबल ग्रुप का प्रयोग किया जाता है।

नोटः- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की टेबल में अधिकतम 63 कॉलम हो सकते हैं जबकि रॉ की अधिकतम संख्या 32767 है।

टेबल में रॉ (Row) व कॉलम (Coulmn) मिलकर जो आयताकार बॉक्स बनाते हैं उसे सेल कहा जाता है। सेलो का समूह टेबल कहलाता है। एक सेल से आगे की दूसरी सेल में जाने के लिए Tab का तथा पिछली सेल में जाने के लिए Shift+Tab का प्रयोग किया जाता है। Predefined Row And Columns / प्रिडिफाइंड रॉ व कॉलम-इसमें पहले से बनाई हुई 8×10 की टेबल होती है जिसमें से आवश्यकता अनुसार Rows व Columns को Select कर टेबल बनाई जा सकती है।

Insert Table / इंसर्ट टेब-इसके द्वारा यूजर की आवश्यकतानुसार Rows व Columns की संख्या लिखकर टेबल बनाई जा सकती है। Draw Table/ ड्रॉ टेबल – इसके माध्यम से यूजर माउस के पेन का प्रयोग कर अपनी इच्छानुसार टेबल बना सकता है। Draw टेबल पर क्लिक करने पर माउस का Pointer ऐरो पेन या पेन्सिल के Shape में बदल जाता है।

Convert Text To Table / कंवर्ट टेक्स्ट टू टेबल– इसके द्वारा सलेक्टेड टेक्स्ट को टेबल के फॉर्मेट में बदला जाता है।Excel Spreadsheet/ एक्सेल स्प्रैडशीट- Document Excel में पहले से बनी हुई टेबल स्थापित की जाती है।

Quick Tables/ क्विक टेबलस्—इसके माध्यम से पहले से बनाई हुई टेबल को एडिट कर नई टेबल बनाई जा सकती है। 3. Illustrations/इलसट्रैशन्स—इस ग्रुप के माध्यम से डॉक्यूमेंट पेज में किसी पिक्चर व आकृति को इंसर्ट कर सकते हैं।

 Picture / पिक्चर — इसके माध्यम से डॉक्यूमेंट के पेज में पिक्चर/ फोटो जोड़ सकते हैं जो कम्प्यूटर सिस्टम के किसी File / Folder में Save है या बाहरी मीडिया जैसे—पेनड्राइव से पिक्चर को डॉक्यूमेंट में इंसर्ट कर सकते हैं।

क्लिप आर्ट (Clip Art ) क्लिपआर्ट विभिन्न प्रकार की पिक्चर चार्ट आदि है जो वर्ड में पहले से स्टोर होते है, अर्थात् क्लिपआर्ट द्वारा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की लाइब्रेरी में स्टोर पिक्चर को इन्सर्ट किया जाता है।

Shapes / शेप पहले से बनी बनाई आकृतियाँ जैसे बेसिक शेप, फ्लोचार्ट, स्टार्स, बैनर आदि पेज में इन्सर्ट की जाती है। इन Shapes में प्रयोक्ता text भी इन्सर्ट कर सकता है। ⇒ Smart Art / स्मार्ट आर्ट—यह एक स्मार्ट आर्ट ग्राफिक्स को इन्सर्ट करता है। जो इन्फॉर्मेशन को विजुअली (डायग्राम के माध्यम से) कम्यूनिकेट करता है। स्मार्ट आर्ट भी ऑटो शेप की तरह पूर्व निर्धारित आर्ट है। Venn डायग्राम्स और ऑर्गेनाइजेशन चार्ट Smart आर्ट केउदाहरण हैं। 

Chart / चार्ट —डाटा को कम्पेयर (तुलना) करने के लिए चार्ट इन्सर्ट करता है। चार्ट अनेक प्रकार के होते हैं। जैसे-लाइन चार्ट, पाई चार्ट, कॉलम चार्ट आदि।

Screenshot / स्क्रीनशॉट— इसके द्वारा किसी प्रोग्राम की प्रदर्शित इमेज कैप्चर कर अर्थात् स्क्रीनशॉट लेकर डॉक्यूमेंट में इंसर्ट किया जाता है। नोट- किसी भी खुले प्रोग्राम की Screen को कॉपी करने के लिए Keyboard के Print Screen बटन का प्रयोग किया जाता है। Link/ लिंक—लिंक एक पेज या डॉक्यूमेंट को दूसरे पेज या डॉक्यूमेंट को जोड़ने का तरीका है।

Hyperlink—Hyperlink के माध्यम से डॉक्यूमेंट में किसी Picture, Document, Photo, File, Folder fax Web Page का link बनाया जाता है। Hyperlink के माध्यम से Document में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना आसान हो जाता है।

नोट:- Hyperlink text हमेशा नीले Colour का होता है। Hyperlink की Shortcut key Ctrl + K होती है।

Bookmark—डॉक्यूमेंट में किसी Page या स्थान को Mark करने के लिए Text के रूप में जो नाम दिया जाता है उसे Book Mark कहा जाता है। Bookmark के नाम से केवल Alphabet या Under Score हो सकता है तथा Bookmark के नाम के मध्य space नहीं हो सकता।Cross Reference —जिस डॉक्यूमेंट पर यूजर कार्य कर रहा है। Cross Reference के माध्यम से उसी डॉक्यूमेंट के अन्य पेज या भागों के साथ link बनाया जाता है। Cross Reference में बनाया गया लिंक Bookmark, Hyperlink आदि हो सकते हैं। 

5. Header & Footer/हेडर & फुटर–डॉक्यूमेंट फाइल के प्रत्येक पेज पर ऊपर (Top) की ओर जो एक समान टेक्स्ट होता है जिसे हेडर कहा जाता है। जैसे किसी किताब के प्रत्येक पेज पर किताब का नाम या पाठ :-का नाम लिखा होता है। डॉक्यूमेंट फाइल के प्रत्येक पेज पर नीचे (Bottom) की ओर जो एक समान टेक्स्ट होता है उसे फुटर कहा जाता है।  हैडर व फुटर के रूप में पेज नम्बर, दिनांक, शीर्षक आदि इंसर्ट कर सकते हैं। 

नोट: –डॉक्यूमेंट के प्रत्येक पेज पर By default (पूर्व निर्धारित) हैडर एवं फुटर मार्जिन 0.5 इंच होता है।

Page Number / पेज नम्बर्स डॉक्यूमेंट में पेज नम्बर इन्सर्ट करता है।

6. Text/टेक्स्ट—इस ग्रुप के माध्यम से टेक्स्ट को पूर्व निर्धारित फॉर्मेटिंग में बदला जाता है।

Text Box / टेक्स्ट बॉक्स—यह प्रिफॉर्मेटेड टेक्स्ट इन्सर्ट करता है। * वर्ड आर्ट (Word Art) वर्ड आर्ट गैलेरी में अक्षरों को विभिन्न आकाश रंग व छायादार बनाने हेतु प्रयुक्त विभिन्न आर्ट गैलेरी है। यह डॉक्यूमेंट में एक सजावटी टेक्स्ट इन्सर्ट करता है। तथा text की Design भी Change कर सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट की वर्ड आर्ट गैलेरी में अक्षरों को विभिन्न आकार, रंग व छायाकार बनाने के लिए विभिन्न शैलियाँ हैं।

Dropcap / ड्रॉप केप—इसके द्वारा पैराग्राफ के पहले अक्षर को अन्य सभी अक्षरो से बहुत बड़े आकार में बदला जाता है जैसे- न्यूज पेपर में होता है। अर्थात् ड्रॉप केप पैराग्राफ के first character में Special effect डालता है।

पैराग्राफ के प्रारम्भ में दीर्घाक्षर (कैपिटल लेटर) बनाने के लिए, MS Word में Drop Cap का प्रयोग किया जाता है। नोट –पूर्व निर्धारित ड्रॉपकेप 3 लाइनों का होता है तथा इसे 10 लाइनों तक बढ़ाया जा सकता है।

Signature Line / सिप्नेचर लाइन—इसके द्वारा डॉक्यूमेन्ट में Digital Signature लगाये जा सकते हैं तथा यूजर स्वयं का सिग्नेचर टेम्पलेट तैयार कर सकता है। एक बार सिग्नेचर तैयार होने पर सीधे ही डॉक्यूमेन्ट में सिग्नेचर लगाए जा सकते हैं।

Date & Time / डेट & टाइम —यह कर्सर पॉजिशन पर वर्तमान डेट और टाइम insert करता है। इस कमाण्ड में Date and time स्वतः ही अपडेट हो जाते हैं। 

Object/ ऑब्जेक्ट — इसके माध्यम से किसी अन्य डॉक्यूमेंट फाइल या किसी अन्य प्रोग्राम की फाइल के डाटा को इन्सर्ट किया जाता है।

7. Symbols / सिम्बल्स् Equations / इक्वेशनस् — यह कॉमन मैथेमैटिक इक्वेशन को इंसर्ट करता है।

नोट:-लाइब्रेरी सिम्बल (Alt+= ) का यूज करके यूजर स्वयं की इक्वेशन भी बनाता है।

Symbol / सिम्बल – यह विशेष सिम्बल को insert करता है। जैसे कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, सिग्मा आदि।

Related Posts

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग Introduction डेस्कटॉप कंप्यूटर के मूल भाग हैं कंप्यूटर केस, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और पावर कॉर्ड। जब भी आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, तो प्रत्येक भाग…

What Is Computer? कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो सूचना या डेटा का प्रबंधन (manipulate) करता है। इसमें डेटा को संग्रहीत(store), पुनर्प्राप्त(retrieve) और संसाधित(process) करने की क्षमता होती है। आप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी
9 Hollywood films banned in India but available on OTT 14 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 14 June 2024 In Hindi 12 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 12 June 2024 In Hindi What are the eight habits of highly effective people? Between Ages Of 20 And 34 These 8 Habits Will Solve 99% Of Your Problems.