What Is File Tab {फ़ाइल टैब क्या है}

What Is File Tab {फ़ाइल टैब क्या है}

File Tab के सभी Options/command का विवरण 

1. Save (Ctrl+s)—— इस कमाण्ड का प्रयोग word window में बनने वाली फाइल अर्थात् डॉक्यूमेन्ट को सेव (रक्षित) करने के लिए होता है। MS-word में डॉक्यूमेंट को 3 प्रकार से save किया जाता है।

किसी फाइल को सेव करते समय निम्न ऑप्शन प्रयुक्त होते हैं- 

A. File Name – जिस नाम से वर्ड फाइल को सेव करना है वो नाम यहाँ लिखा जाता है।

B. File Type/ Save As type —इसके द्वारा फाइल को अलग-अलग Type / Format में सेव किया जाता है।

C. File Location— फाइल लोकेशन द्वारा यह निर्धारित किया जाता है कि डॉक्यूमेन्ट फाइल को कौनसे Folder/ Drive/ Directory में सेव करना है। नोट:- MS Word में बनाई गई फाईल By Default माई डॉक्यूमेंट (My Document) फोल्डर में सेव होती है।

2. Save as (F12) — इसके माध्यम से पहले से सेव (Save) की गई

फाइल का नाम, स्थान तथा फाइल टाइप बदलकर सेव किया जाता है।

3. Open (Ctrl+O / Ctrl+F12 ) – Computer System में पहले से सेव फाइल को Open करने के लिए यह कमाण्ड प्रयुक्त होती है।

4. Close (Ctrl+w) —यह कमाण्ड वर्तमान में खुले डॉक्यूमेंट को बन्द करने एवं बाहर आने की सुविधा देता है अर्थात् इसके द्वारा Document File को Close किया जाता है।

5. Info — खुला डाक्यूमेंट जिस पर आप कार्य कर रहे हो उस डॉक्यूमेंट की सूचनाओं को देखने एवं उन्हें एडिट करने तथा डॉक्यूमेंट का पासवर्ड बदलने की सुविधा प्रदान करता है। इसके माध्यम से वर्तमान Document file की Informations देखी जा सकती है।

6. Recent वर्ड में हाल ही में (Recently) खोले गए Document file की सूची प्रदर्शित होती है।

7. New (Ctrl+N) — Word Window में नयी डॉक्यूमेन्ट फाइल (Document File) बनाने के लिए प्रयुक्त होता है। इस हेतु निम्न स्टेप्स होते हैं- फाइल टैब पर क्लिक करके के New विकल्प पर क्लिक करें।उपलब्ध टेम्पलेट्स (Templates) में से Blank Document पर क्लिक करें। Create बटन पर क्लिक करने पर नई विन्डो में एक नया डॉक्यूमेंट खुलता है। नोटः—Ctrl + N शॉर्टकट Key दबाकर यूजर नया डॉक्यूमेंट बना सकता है।

8. Print (Ctrl+P) वर्तमान में खुली हुई Document File को Print करने के लिए प्रयुक्त होता है। प्रिन्ट डायलॉग बॉक्स में प्रिन्ट के पास वाले Copies ऑप्शन द्वारा Print होने वाली Copy की संख्या का चयन करके प्रिन्ट देते हैं।

9. Save & Send — डॉक्यूमेन्ट को रक्षित (Save) करके ई-मेल भेजने हेतु प्रयुक्त होता है।

10. Help (F1 ) — Word Window में Help Center Open करके MS Word से सम्बन्धित Help प्राप्त करने के लिए यह कमाण्ड प्रयुक्त होती है।

11. Options – इसके माध्यम से Word Window की Default Settingsबदली जा सकती है।

12. Exit (Alt+F4)—Word Window से बाहर आने या Word Window को बंद करने के लिए Exit कमाण्ड प्रयुक्त होती है।

Related Posts

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग Introduction डेस्कटॉप कंप्यूटर के मूल भाग हैं कंप्यूटर केस, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और पावर कॉर्ड। जब भी आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, तो प्रत्येक भाग…

What Is Computer? कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो सूचना या डेटा का प्रबंधन (manipulate) करता है। इसमें डेटा को संग्रहीत(store), पुनर्प्राप्त(retrieve) और संसाधित(process) करने की क्षमता होती है। आप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी
9 Hollywood films banned in India but available on OTT 14 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 14 June 2024 In Hindi 12 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 12 June 2024 In Hindi What are the eight habits of highly effective people? Between Ages Of 20 And 34 These 8 Habits Will Solve 99% Of Your Problems.