14 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 14 June 2024 In Hindi

Q1. हाल ही में, चंद्रबाबू नायडू किस राज्य के मुख्यमंत्री बने? उत्तर: आंध्र प्रदेश

Q2. सौलोस क्लॉस चिलिमा, जिनका हाल ही में विमान दुर्घटना में निधन हो गया, किस देश के उपराष्ट्रपति थे? उत्तर: मलावी

Q3. गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य, जो हाल ही में खबरों में था, किस राज्य में स्थित है? उत्तर: मध्य प्रदेश

Q4. हाल ही में, ‘जापान इंडिया मैरीटाइम एक्सरसाइज 2024 (JIMEX-24)’ कहाँ शुरू किया गया? उत्तर: योकोसुका, जापान

Q5. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA : यूनाइटेड नेशंस जनरल असेम्ब्ली) ने किस वर्ष को ‘अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी वर्ष’ घोषित किया है? उत्तर: 2025

– जटिल परिस्थितियों में मुस्कुराने वाले हर मानव को दुनिया का कोई भी दुःख हरा नहीं सकता

– ज्ञानी व्यक्ति ही अज्ञानता के अंधकार से स्वयं को बचाकर, समाज का कल्याण करता है।