सबको मिलता है,
वक्त सबका आता है,
कोई चाल चल जाता है,
तो कोई बर्दाश्त कर जाता है।
सेवा सबकी कीजिए,
मगर आशा किसी से मत रखिए,
क्योंकि सेवा का सही मूल्य भगवान ही दे सकता है,
इंसान नहीं।
आपके पास दो विकल्प है,
या तो आप फालतू के काम करके,
अपना वक्त बर्बाद कर लीजिए,
या फिर अच्छे कामों में वक्त लगा कर,
जिंदगी बना लीजिए।
यह क्या सोचेंगे, वह क्या सोचेंगे,
दुनिया क्या सोचेगी?
इससे ऊपर उठकर कुछ सोच,
जिंदगी सुकून का,
दूसरा नाम हो जाएगी।
अगर कोई आपसे कुछ मांगे तो दे दिया करो,
शुक्र करो ऊपर वाले ने आपको देने वालों में रखा है,
मांगने वालों में नहीं।
समझदार इंसान ना तो किसी की बुराई सुनता है,
और न ही किसी की बुराई करता है।
हवा में सुनी हुई बातों पर यकीन ना करें,
कान के कच्चे लोग अक्सर,
अच्छे दोस्त को खो देते हैं।
वो रहिए जो आप हैं
और वो कहिए जो आप महसूस करते हैं,
क्योंकि जो लोग बुरा मानते हैं,
मायने नहीं रखते,
जो लोग मायने रखते हैं,
वह बुरा नहीं मानते।
Learn more