माउस कैसे काम करता है [how does the mouse work]

माउस कैसे काम करता है [how does the mouse work]

MOUSE

 कम्प्यूटर सिस्टम को चलाने हेतु Mouse एक महत्त्वपूर्ण Input Device है। माउस का आकार चूहे के आकार का होने के कारण ही इसका नामकरण माउस किया गया था। माउस का आविष्कार डगलस सी. इंजेलबर्ट ने 1964 में किया था। माउस को पॉइंटिंग डिवाइस भी कहा जाता है, माउस के माध्यम से किसी भी प्रकार का चित्र, टेबल, आकृति बनाई जा सकती है।

माउस को पॉइंटिंग एण्ड ड्रॉ डिवाइस कहा जाता है। पॉइंटिंग एण्ड ड्रॉ डिवाइस वे डिवाइस होते हैं, जो स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट (फाइल, फोल्डर, आइकन) को इंगित करने तथा स्क्रीन पर किसी भी प्रकार का चित्र बनाने के लिए प्रयुक्त होते हैं। यह GUI(Graphical User Interface) का मुख्य इनपुट डिवाइस होता है। जी.यू.आई. यूजर फ्रेंडली होने के कारण कम्प्यूटर में माउस हैं- से कार्य करना आसान हो जाता है। माउस में सामान्यतया तीन बटन होते

1. बायां बटन (Left Button ) – Click, Double Click, प्वाईन्ट एण्ड ड्रॉ आदि कार्यों को करने हेतु प्रयुक्त यह बटन Mouse के बायीं ओर स्थित होता है।

2. दायां बटन (Right Button ) – यह बटन माउस के दायीं ओर स्थित होता है तथा किसी Object की प्रोपर्टीज को एक्सेस करने हेतु तथा Dialogue Box खोलने हेतु प्रयुक्त होता है।

3. मध्य बटन (Centre Button ) – इस बटन का प्रयोग किसी डॉक्यूमेन्ट एवं वेब पेज को उपर-नीचे (Top-Bottom) करने हेतु किया जाता है। वर्तमान में प्रयुक्त माउस में यह बटन एक Wheel (व्हिल) के रूप में आता है, जिसे स्क्रॉल बटन (Scroll Button) भी कहा जाता है।

माउस पैड (Mouse Pad)

माउस पैड एक पट्टिका होती है, जिस पर माउस को रखकर चलाया जाता है। Mouse Pad पर रखने से Mouse का movement आसानी से हो जाता है एवं Mouse smoothly कार्य करता है।

माउस की क्रियाएँ (Action ofi Mouse)

 क्लिक (Click ) —माउस के किसी भी बटन को press करके छोडना Click कहलाता है। * लेफ्ट क्लिक या सिंगल क्लिक (Left Click / Single Click ) माउस के Left Button को एक बार Press करना या Left Click या Single Click कहलाता है।

स्क्रीन पर उपस्थित किसी भी फाइल/ फोल्डर / आइकन पर जब Left Click किया जाता है तो वह Select हो जाते हैं। स्क्रीन पर जब कोई फाइल/फोल्डर/आइकन सलेक्ट होता है तो उसके ऊपर हल्के नीले रंग का एक वर्गाकार या आयताकार बॉक्स बन जाता है। डबल क्लिक (Double Click() माउस के लेफ्ट बटन को शीघ्रता से दो बार बनाना डबल क्लिक कहलाता है। * स्क्रीन पर उपस्थित किसी भी फाइल/ फोल्डर/ आइकन पर जब डबल क्लिक किया जाता है तो उनसे सम्बन्धित प्रोग्राम Open/ Execute/Install हो जाता है।

राइट क्लिक (Right Click) माउस के राइट बटन को एक बार Press करना Right Click कहलाता है। ॐ स्क्रीन पर उपस्थित किसी भी फाइल फोल्डर / आइकन पर जब राइट क्लिक किया जाता है तो उनसे सम्बन्धित कार्यों या आदेशों(Commands) की लिस्ट Open हो जाती है। 

जैसे:- Open, Edit,New, Print, Open with, Cut, Copy, Delete, Properties,Send to, Share with etc. 

ड्रेग एण्ड ड्रॉप (Drag and Drop )—स्क्रीन पर उपस्थित किसी भी फाइल / फोल्डर / आइकन को एक location से Pickup करके दूसरी जगह Drop करना ड्रैग एण्ड ड्रॉप कहलाता है। यह कार्य माउस का Left Button Press करके किया जाता है। 

स्क्रॉलिंग (Scrolling) – इसके माध्यम से Screen पर प्रदर्शित पेज या पिक्चर को Top / Bottom किया जा सकता है। पॉइंटिंग (Pointing ) – जब user Mouse को इधर-उधर खिसकाकर Mouse Pointer को अपने Desktop पर किसी Icon पर लाते हैं, तो इसे Point करना कहा जाता है।

कर्सर (Cursor)— स्क्रीन पर माउस की स्थिति बताने के लिए जो तीरनुमा आकृति होती है उसे कर्सर कहा जाता है। अर्थात् माउस पॉइंटर ही कर्सर कहलाता है।

कर्सर एक ब्लिंकिंग सिम्बल (Blinking Symbol) है जो स्क्रीन पर ब्लिंक (Blink) करने वाले सिम्बल के रूप में जाना जाता है। नोट:- 1. कन्ट्रोल पैनल में उपलब्ध विकल्प के द्वारा माउस की गति को बढ़ाया / घटाया जा सकता है।

माउस के प्रकार (Types of Mouse)

1. मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse ) — यह सामान्य प्रकार का Mouse होता है जो एक Wire की सहायता से Computer से Connect रहता है। इस प्रकार के Mouse के नीचे की ओर एक बॉल लगी होती है जिसके माध्यम से Screen के Pointer को कंट्रोल किया जाता है।

2. ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse ) — Optical Mouse प्रकाशीय रूप में कार्य करते हैं, जिसके लिए प्रकाश तरंगों का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार के माउस हेतु किसी विशेष सतह या Mouse Pad की जरूरत नहीं होती है।

3. वायरलेस या कोर्ड लेस माउस (Wireless or Cordless Mouse ) — वर्तमान समय में Wireless Keyboard एवं Mouse का प्रयोग हो रहा । कम्प्यूटर में सूचना या डाटा इनपुट करने हेतु Radio Frequency या Infrared Rays एवं Wi-Fi के द्वारा होता है। Wireless keyboard Mouse 24 GHz आवृति की तरंगों पर कार्य करता है।

Related Posts

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग

कंप्यूटर की मूल बातें – कंप्यूटर के मूल भाग Introduction डेस्कटॉप कंप्यूटर के मूल भाग हैं कंप्यूटर केस, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और पावर कॉर्ड। जब भी आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, तो प्रत्येक भाग…

What Is Computer? कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो सूचना या डेटा का प्रबंधन (manipulate) करता है। इसमें डेटा को संग्रहीत(store), पुनर्प्राप्त(retrieve) और संसाधित(process) करने की क्षमता होती है। आप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

SC ST OBC Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी 48000 रूपए की स्कॉलरशिप

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

PM Kisan Yojana Beneficiary List जारी: केवल इन किसानों को मिलेगा ₹2000 की किस्त का लाभ, ऐसे चेक करे

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: देश कि महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

12वीं पास युवाओं को मिलेगा फ्री कम्प्यूटर कोर्स और ₹15000 की स्कॉलरशिप का लाभ Free Computer Training

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

RSSB Jail Prahari Result 2025 Check Now

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना 21वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी
9 Hollywood films banned in India but available on OTT 14 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 14 June 2024 In Hindi 12 जून 2024 का करंट अफैयर Current affair Of 12 June 2024 In Hindi What are the eight habits of highly effective people? Between Ages Of 20 And 34 These 8 Habits Will Solve 99% Of Your Problems.